महासमुन्द: चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुन्द: कलेक्टर डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के स्वजनों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
इनमें विकासखण्ड महासमुन्द के ग्राम झलप निवासी रोशन मारकंडे की मृत्यु 29 सितम्बर 2018 को तालाब में डूबने से होने पर उनकी माता राजकुमारी मारकंडे के लिए एवं विकासखण्ड बसना के ग्राम लोहरिनडिपा निवासी अमृतलाल सिदार की मृत्यु 06 जुलाई 2017 को सॉप के काटने से होने पर उनकी पत्नी रामकुमारी सिदार के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें