विश्व साक्षरता दिवस पर स्कूली बच्चों को किया गया पाठ्य पुस्त... - CG Sandesh

विश्व साक्षरता दिवस पर स्कूली बच्चों को किया गया पाठ्य पुस्तकें व अन्य सामग्री वितरण

महासमुन्द: 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर शहर के भाजयुमो व छात्र नेताओ ने गंजपारा स्कूल में छोटे-छोटे बच्चो को कॉपी पेन पहाड़ा अन्य सभी पाठ्य सामग्री भेटकर समाज में शिक्षा का दीप जलाने का प्रयास किया। भाजयुमो पदाधिकारी नरेश नायक ने बताया कि साक्षरता ही शिक्षा के महत्व को बताता है. साथ ही निरक्षरता को समाप्त करने का संकल्प याद दिलाता है़ | इसी उद्देश्य के साथ हमनें अब यह निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष आठ सि‍तंबर को विश्व साक्षरता दिवस हमारे द्वारा निरंतर मनाया जायेगा़। आज पहला विश्व साक्षरता दिवस हमने इन विद्यार्थियों के साथ मनाया। तथा जो लोग समाज में शिक्षा का दीप जलाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं. उनका सपना हर किसी को साक्षर बनाना है़ ताकि हमारे विकास का पहिया तेजी से घूमे. सभी अपने अधिकार के प्रति सजग बने |

आज हम देखते है की कई जगहों पर कैसे बच्चे पढ़ने-लिखने की उम्र में नशा से जुड़ रहे हैं. इस कारण ही बच्चों के मन में पढने लिखने का मन नहीं लगता। इसे बदलने का प्रयास अब हमारे द्वारा किया जाएगा और सभी बच्चो को पढ़ने के लिए आग्रह किया जाएगा। समाजसेवी युवाओं ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि अगर अभिभावक शिक्षित होंगे, तो वे बच्चों को भी पढ़ा सकते हैं |
अब हम सभी युवाओं द्वारा अन्य अनुभवी विद्यार्थियों कि सहायता से वार्ड वार्ड में जहा बच्चे पढ़ाई से वंचित है या उनके मन में पढ़ने कि इच्छा नहीं है उनको तथा उनके माता पिता को भी समझा के बच्चो को पड़ने और स्कूल जाने को प्रेरित करेगे । साक्षरता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेश नायक, समाजसेवी शंकर पांडे,देवेंद्र साहू,दीपक राव,नवीन यादव,,यस नायक,अंकित साहू,रितेश साहू, आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें