महासमुंद : दहेज के नाम पर परिवार वाले करते थे प्रताड़ित, पति ... - CG Sandesh

महासमुंद : दहेज के नाम पर परिवार वाले करते थे प्रताड़ित, पति कैमरा से रखता था निगरानी और शक के आधार पर करता था मारपीट..

महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं0 04 में दहेज में कार, टीवी, सोफा नही लाये कहकर परिवार वाले करते थे प्रताड़ित, पति कैमरा से करता था निगरानी शक के आधार पर करता था मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

वन्दना सेन ने पुलिस को बतायी कि उसका शादी हिन्दू रिति रिवाज से 27 मई 2015 को विवाह हुआ था। वन्दना सेन वर्तमान निवास वार्ड नं0 04 शारदा मंदिर के पास महासमुंद छ0ग0 की है । विवाह के बाद से दहेज में कार कार ,टीवी, सोफा (लक्जरी) नही दिये हो कहकर ताना देते और थोड़ी थोड़ी बात में मारपीट करते थे घरवालो से अलग रायपुर में अपनी नौकरी की जगह में रखे तब घर से सी सी कैमरा लगाकर अपने फुटेज मोबाईल में रखते थे कभी किसी के आने या बात करने की जानकारी होने पर आफिस से आते ही मारपीट करते थे उसे उसके प्राईवेट काम को भी कैमरा से डरकर छुपकर करना पड़ता । इसका विरोध करने पर कैमरे के सामने पैर पढ़कर माफी मांगते । शुरू से षडयंत्र करते रहे है। बार बार सामाजिक बैठक कराकर समझाईस लेकर जाते थे तंग आकर उसने सखी सेंटर में कौउसलिंग के लिए आवेदन लगाया तीन कौउसलिंग बार लेकर गये फिर कुछ समय बाद वही रवैया हो गया। उसकी देवरानी (ज्योति सेन), पति, सास (सावित्री सेन) उसे शारीरिक मानसिक प्रताड़ित करते रहे कौउसिंलग में परिवार को समझाईस दिया गया था और समझाइस में किसी भी तरह से प्रताड़ित नही करेंगे कहकर अश्वासन दिया गया था ससुराल वाले फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिये थे उसके पति उससे बातचीत नही करता परिवार के सदस्य भी उससे गाली, गलौज मारपीट जारी था उसे बात करने तरीका नही है रहन सहन-अच्छा नही है अनपढ देहाती का ताना देते थे परिवार के सभी सदस्य घर का आना जाना जारी था परन्तु बातचीत संबंध अच्छे नही निभाये है। बस ताना, गाली गलौज करते रहते थे। आस पड़ोस में महिला से भी बात करने को शक किया करते।

15 जुलाई 2021 की सुबह सात बजे से विवाद कर पूरा पुरा परिवार उससे लड़ने आ गये खुद घर छोड़कर वहां से चले गये। अकेली घर में रोती बाहर चौराहे में बैठी रही तब मायके वालों के साथ थाने में घर की चाबी छोड़कर मायके महासमुंद आ गई। मायके आने के बाद भी उसे धमकी दे रहे है गाली गलौज करते है। उसका बेटा(लेहान सेन) को रख लिए है। उससे मारपीट कर उसकी गंभीर स्थिति की फोटो डालकर फोन से धमकी दे रहे है। महासमुंद में अपने रिस्तेदारों के यहां आकर उसे धमकी दे रहे है। तुम हमारा कुछ नही बिगाड़ सकते जा महासमुंद वाले पुलिस क्या उखाड़ते क्या औकात दिखाते है। उसे धमकी दे रहे है तुम हमारा कुछ नही बिगाड़ सकती। मार के पाट भी सकते है। थाना पुलिस कोर्ट सब हमारे हाथ में है उनकी धमकी मारपीट प्रताड़ना से उसे तथा उसका मेरा परिवार डरा सहमा हुआ है। उसके पिता पैरालिसिस का पेंशेंट है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 34-IPC, 498-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें