महासमुंद: ‘‘गुड मॉर्निंग महासमुन्द’’ शहर वासियों की इम्यूनिट... - CG Sandesh

महासमुंद: ‘‘गुड मॉर्निंग महासमुन्द’’ शहर वासियों की इम्यूनिटी सिस्टम और मजबूत करने शनिवार 18 सितम्बर को होगा कार्यक्रम

महासमुंद: लोगों की बेहतर सेहत और जागरूक करने के साथ ही उनकी इम्यूनिटी सिस्टम को और मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पिछले शनिवार 4 सितम्बर को अनूठी पहल की गयी। ‘गुड मॉर्निंग महासमुन्द’ बैनर से सबेरे 06ः00 बजे से 08ः00 बजे तक दो घंटे का कार्यक्रम महासमुंद के मिनी स्टेडियम में रखा। ‘गुड मॉर्निंग महामसुन्द’ का यह दो घंटे का कार्यक्रम लोगों में इम्यूनिटी बढ़ाने और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए किया गया ।

ज़िला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि यह कार्यक्रम माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को किया जाएगा । यह कार्यक्रम इस माह के तीसरे शनिवार 18 सितम्बर को महासमुंद के मिनी स्टेडियम में ही होगा। समय भी वही सबेरे 6.00 से 8.00 बजे (दो घंटे) तक रहेगा.

जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी सहित स्कूल-कालेज के छात्र-छात्रायें,बच्चें, युवाओं सहित गणमान्य नागरिक विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा ले सकते है । म्यूजिक पर जुंबा, योगा जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न खेल हॉकी, हैण्डबॉल, सॉफ्टबॉल, कराटे, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल व क्रिकेट के साथ विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां भी होंगी। इस दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं रोग-प्रतिरोधक क्षमता बेहतर (इम्यूनिटी सिस्टम) को मजबूत करने के लिए आयुष विभाग द्वारा खिलाड़ियों को आयुष काढ़ा का वितरण किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें