महासमुंद: विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के विद्यार्थियों के ... - CG Sandesh

महासमुंद: विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर कर सकते होटल मैनेजमेंट कोर्स, पंजीयन तिथि 15 सितम्बर

महासमुंद: छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नालॉजी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीशियन, रायपुर के निम्नांकित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।

 तीन वर्षीय बीएससी हॉस्पिटल एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स एवं 18-18 माह के डिप्लोमा कोर्स, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेज सर्विस एवं डिप्लोमा इन हॉऊस कीपिंग ऑपरेशन"। उपरोक्त पाठ्यक्रम हेतु विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा। ज़िले के कमार जाति के इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने 50 प्रतिशत के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है अपने मूल दस्तावेज (कक्षा दसवीं बारहवी, जाति, निवास एवं आधार कार्ड) एवं एक प्रति स्व प्रमाणित छायाप्रति के साथ बुधवार 15 सितम्बर 2021 प्रातः 11.00 बजे से समय 2.00 बजे कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास महासमुन्द में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद पंजीयन पर विचार नहीं किया जायेगा। पाठ्यक्रम हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू उक्त तिथि को दस्तावेज परीक्षण उपरांत समय 2.00 बजे से किया जायेगा। विद्यार्थियों का चयन 12वीं के प्राप्तांकों के आधार पर किया जायेगा। चयनित छात्रों के शैक्षणिक शुल्क एवं छात्रावास शुल्क का वहन जिला खनिज न्यास मद महासमुन्द द्वारा किया जायेगा।

होटल मैनेजमेंट दुनिया के सबसे बड़े रोजगारों में से एक है। कोर्स खत्म करने के बाद इसमें नौकरी पाने के बहुत अवसर हैं , मैनेजर और कार्यकारी के रूप में। इसमें डेस्क, सर्विस, रसोई, कैटरिंग, बार और हास्पिटेलिटी की व्यवस्था शामिल है। बाबर्ची ,खानपान में लोकप्रिय विशेषज्ञों में से एक है। इस कोर्स की समाप्ति के बाद विद्यार्थी होटल उद्योगों, क्रूजर शिप आदि में नियुक्त के अवसर हैं और वे अपना व्यापार भी शुरू कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें