प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में लगाएं पैसा, बने 60 साल के बा... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में लगाएं पैसा, बने 60 साल के बाद आर्थिक रूप से सुदृढ़

यदि आपको बुढ़ापे की चिंता है और आप 60 साल के बाद आर्थिक रूप से सुदृढ़ होना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (pradhanmantri vaya vandana yojana) आपके बुढ़ापे का सहारा बन सकती है। इस योजना से आप 60 की उम्र के बाद एक निश्चित राशि हर महीने पेंशन के तौर पर ले सकते हैं। यह एक गारंटीड पेंशन स्कीम (Pension Schemes) है। आज Knitter के इस ब्लॉग में हम आपको इसी प्लान से अवगत कराएंगे। हम बताएंगे कि आप कैसे अपने बुढ़ापे की टेंशन को दूर सकते हैं? तो आइए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (pradhanmantri vaya vandana yojana) को आसान और सरल भाषा में जानें। यहां आप जानेंगे-   प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (pmvvy) क्या है?   प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का उद्देश्य क्या है?   प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?   प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की ब्याज दरें क्या हैं?   इस योजना की नई अपडेट क्या है?   प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए ज़रूरी कागज़ात कौन से हैं?   इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं? प्रधानमंत्री वय वंदना योजना प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (pmvvy) भारत सरकार की एक पेंशन योजना है। इस योजना की शुरुआत 4 मई 2017 को हुई है। यह पेंशन योजना, असंगठित क्षेत्र के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को अपने निवेश पर अच्छा ब्याज मिलता है। इस प्लान में 60 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति एक तय मासिक पेंशन पाने के लिए योग्यता हासिल कर सकता है।  

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का उद्देश्य

  • वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन प्रदान करना
  • उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
  • बुढ़ापे में आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना

इस योजना की नई अपडेट

पहले इस योजना में पैसा निवेश करने की अंतिम तारीख 31 मार्च, 2020 थी। अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च, 2023 कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम 12,000 रुपये प्रति वर्ष की पेंशन के लिए 1,56,658 रुपये और 1000 रुपये प्रति माह न्यूनतम पेंशन राशि प्राप्त करने के लिए 1,62,162 रुपये का निवेश करना है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की महत्वपूर्ण बातें

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपकी आयु कम से कम 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
  • अभी तक कोई अधिकतम उम्र की सीमा निर्धारित नहीं की गई है
  • इस योजना की पॉलिसी की अवधि 10 वर्ष तय की गई है
  • वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में आय सुरक्षा प्रदान करती है
  • इस योजना के तहत आपको GST नहीं देनी होती है
  • पॉलिसी पूरे होने के 3 साल बाद लोन लेने की सुविधा उपलब्ध है
  • पॉलिसी के दौरान मृत्यु होने पर नॉमिनी को पूरा पैसा वापस किया जाता है
  • पेंशन का भुगतान एनईएफटी या सीधे बैंक में उनके अकाउंट में किया जाता है

पेंशन लेने के विकल्प

  1. मासिक
  2. तिमाही
  3. छमाही
  4. वार्षिक

आप, अपनी इच्छा अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की ब्याज दरें

पेंशन विकल्प

तय ब्याज दर

मासिक 7.40%

तिमाही 7.45%

छमाही 7.52%

वार्षिक 7.60%

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए ज़रूरी कागज़ात

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पते के लिए सबूत
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • उम्र की गणना के लिए प्रमाणपत्र

पीएम वय वंदना योजना 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना में निवेश के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने नज़दीकी बैंक, डाकघर या एलआईसी(LIC) ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं।

ऑफलाइन के लिए आप एलआईसी के अधिकृत एजेंट से संपर्क कर पॉलिसी खरीद सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें