छात्रों के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं - DAVS प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन
रायगढ़ के छात्र सागर टंडन हत्या मामले में न्याय दिलाने, स्कॉलरशिप की समस्या व स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सारंगढ़ में भारतीय संविधान के आर्टिकल 28 का उल्लंघन कर गणेश की मूर्ति स्थापना के विरोध में डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) द्वारा मुख्यमंत्री व जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया गया.
सरकारी स्कूल में गणेश की मूर्ति स्थापना भारतीय संविधान के आर्टिकल 28 का उल्लंघन है:- स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल #सारंगढ़ में गणेश की मूर्ति स्थापित किया गया है जो की आर्टिकल 28 का उल्लंघन है.
सूचना मिलते ही डॉ.अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन के नेतृत्व में, रायगढ़ जिला महासचिव लक्ष्मीकांत मनहर व साथियों के साथ स्कूल का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण में पाया गया की स्कूल के अंदर गणेश की मूर्ति स्थापित किया गया है | जिसमें स्कूल स्टॉफ की भी सहमति है | स्कूल स्टॉफ की सहमति के बिना ऐसा करना संभव नहीं | सरकारी संस्था में धार्मिक कार्यक्रम किये जाने के विरोध में #DAVS द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया गया व दोषियों पर उचित कार्रवाई किये जाने की माँग किया गया व भविष्य में सरकारी संस्थाओं में ऐसा कार्यक्रम ना हो इसके लिये भी शासन प्रशासन स्तर से आदेश दिये जाने के लिये भी माँग किया गया | जल्द उचित कार्रवाई नहीं किया गया तो स्कूल व DEO, BEO कार्यालय का घेराव भी
डॉ . अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) द्वारा किया जायेगा |
छात्र सागर टंडन के हत्यारों पर कठोर कार्रवाई हो - DAVS
दिनांक 24/08/2021 को डॉ. कैलाशनाथ काटजू शासकीय विद्यालय रामभाठा, रायगढ़ में कक्षा 9 वीं के छात्र सागर टंडन का बेरहमी से हत्या कर दिया गया | घटना के वक़्त स्कूल स्टॉफ भी उपस्थित था |छात्र सागर टंडन के हत्या के दोषियों व लापरवाह स्कूल स्टॉफ के ऊपर कठोर कार्रवाई किये जाने तथा पीड़ित परिवार को मुआवज़ा के रूप में 50 लाख रूपये प्रदान किये जाने व छत्तीसगढ़ प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो उपरोक्त माँगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया |
स्कॉलरशिप की पूरी राशि जल्द प्रदान करे सरकार- डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS)
छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं का NTSE, NMMS, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप अभी तक प्रदान नहीं किया गया है | स्कॉलरशिप की पूरी राशि जल्द प्रदान करने के लिए DAVS द्वारा कई बार आंदोलन व ज्ञापन प्रदर्शन किया जा चुका है | छात्र-छात्राओं में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है | पूरी राशि जल्द प्रदान करने के छात्रों द्वारा लगातार माँग किया जा रहा है| लेकिन शासन प्रशासन मौन है | डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दिया गया |
उपरोक्त तीन प्रमुख माँगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) द्वारा संगठन प्रमुख राम सोलंकी जी व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन के नेतृत्व में व्यापक आंदोलन किया जायेगा | ज्ञापन प्रदर्शन में जिला महासचिव लक्ष्मीकांत मनहर, पिंटू जांगड़े व साथी भी उपस्थित रहे |