कलेक्टर डोमन सिंह ने पिथौरा के दूरस्थ गांव सुईनारा पहुंचकर पात्र हितग्राहियों के टीकाकरण की जानकारी ली
जिले में अभी तक 06 लाख 11 हजार 683 लोगों ने कोविड टीकाकरण का प्रथम डोज लगवाया है तथा एक लाख 62 हजार 329 लोगों ने टीके का दूसरा डोज भी लगवा लिया है। मालूम हो कि जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों सहित सरायपाली विकासखण्ड के ग्रामीण अंचलों के पात्र हितग्राहियों का भी शत्-प्रतिशत् टीकाकरण हो चुका है। आगामी कुछ दिनों में बसना विकासखण्ड के सभी पात्र हितग्राहियों का शत्-प्रतिशत् टीकाकरण हो जाएगा।
कलेक्टर ने पिथौरा विकासखण्ड के दूरस्थ गांव सुईनारा के भ्रमण के दौरान पात्र हितग्राहियों को वैक्सीनेटर द्वारा टीका लगाने की जानकारी ली। इस पर वैक्सीनेटर ने बताया कि आगामी एक-दो दिन में इस गांव के छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण कर लिया जाएगा। कलेक्टर ने जिले के छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों से कोविड टीकाकरण कराने की अपील की है और कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इस अवसर पर एसडीएम पिथौरा श्री बी.एस. मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रदीप प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।