महासमुंद: मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी सुनी गय... - CG Sandesh

महासमुंद: मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी सुनी गयी

महासमुंद: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 21वीं कड़ी का प्रसारण हुआ।जिसे बड़े उत्साह के साथ आमजन के साथ जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद के पार्षदों अधिकारी-कर्मचारियों ने रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों पर सुना। मुख्यमंत्री के आज के लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत की।

लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया गया। कलेक्टर डोमन सिंह ने ज़िले के सभी नगर पालिका और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को सुविधानुसार आमजन को श्रवण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे नगरपालिका अधिकारी ए.के.हालदार ने रेडियो पर सुनने की व्यवस्था की थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें