महासमुंद :  हाथी के कुचलने से दो ग्रामीणों  की मौत... - CG Sandesh

महासमुंद : हाथी के कुचलने से दो ग्रामीणों की मौत...

सिरपुर क्षेत्र महासमुंद वन परिक्षेत्र में दो ग्रामीण को हाथी के कुचलने से मौत होने पर  क्षेत्र के ग्रामीण एवं किसान भारी दहशत में है. हाथी बहुत आक्रमक हो गया है कभी भी कहीं जगह पहुंच कर घटना को अन्जाम दे रहा है सिरपुर क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर तीन ग्रामीण की मौत से भारी दहशत में है.  बीती रात  8 बजे से लेकर 9:30 बजे  दो अलग अलग  घटना में दो व्यक्तियों की  मौत हो गई. वहीं वन विभाग हाथी से सावधान रहने की अपील ग्राम में पहुंच कर मुनादी एवं सरपंच को सतर्क कर रहा है.

जानकारी के अनुसार  राजू विश्वकर्मा उम्र 60वर्ष महासमुंद वार्ड नं 8 महादेव पठार से वापस आ रहे ग्राम गौरखेडा के पास रात्रि 8 बजे मोटरसाइकिल से तभी हाथी का सामना होने पर हाथी अपने पैरों तले कुचल कर मार डाला.

गोरखेडा में हाथी कुचल कर मारने के बाद 3 किलोमिटर की दुरी तय कर झालखम्हरिया पहुच कर मुंगफली की रखवाली कर रहे परमेश्वर कमार उम्र 30वर्ष को हाथी ने कुचल कर मार दिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें