छत्तीसगढ़ के ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव... IAS के बदले प्रभार और IPS के हुए तबादले
इसी तरह मनोज कुमार पिंगुआ, डॉ. एम. गीता, अमृत कुमार खलको, अविनाश चंपावत, प्रसन्ना आर, अंबलग्न पी, धनंजय देवांगन, नीलम नामदेव एक्का, एलेक्स पॉल मेनन, भुवनेश यादव, राजेश सिंह राणा, चंदन संजय त्रिपाठी, तुलिका प्रजापति, नरेंद्र दुग्गा, अभिजीत सिंह, रणबीर शर्मा, सुधाकर खलको, जगदीश सोनकर, ऋतुराज रघुवंशी के प्रभाव में भी किया गया बदलाव कर दिया गया है.
पुलिस विभाग में भी तबादला
रविवार को IAS के बाद पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया. दो IPS और 06 राज्य सेवा के पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. IPS अजय यादव को सरगुजा का प्रभारी IG बनाया गया है. IPS विवेक शुक्ला को AIG कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह सुखनंदन राठौड़ को ATC पुलिस मुख्यालय में ASP बनाया गया है. रामगोपाल करियारे को जोनल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर बनाया गया है. अर्चना झा को ASP गौरेला पेंड्रा मरवाही बनाया गया है. कीर्तन राठौड़ को ASP रायपुर ग्रामीण बनाया गया है. अभिषेक वर्मा को ASP कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लखन पटले को ASP रायगढ़ बनाया गया है.