हाथी के हमले में मृत ग्रामीण के घर पहुंचे जुगनू, अधिकारियों ... - CG Sandesh

हाथी के हमले में मृत ग्रामीण के घर पहुंचे जुगनू, अधिकारियों से कहा 24 घंटे में 6 लाख मुआवजा दें

महासमुंद। जंगली हाथियों के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में रविवार रात ग्राम झालखम्हरिया में स्थानीय निवासी परमेश्वर कमार और गौरखेड़ा के पास महासंमुद निवासी राजू विश्वकर्मा की मौत हो गई। जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ झालखम्हरिया में मृतक परमेश्वर कमार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को वन विभाग की ओर से 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।

साथ ही 24 घंटे के अंदर 6 लाख रुपए मुआवजा राशि उनके बैंक अकाउंट में डाले जाने हेतु विभागीय अधिकारियों से बात की। मुआवजा की कार्यवाही शीघ्रता से की जा सके इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट शीघ्र दिए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को दिए। इस दौरान ग्राम झालखम्हरिया के सरपंच यशवंत साहू मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें