महासमुन्द: कलेक्टर ने तुमगाँव रेलवे ओवरब्रिज प्रगति की बैठक ली, रेलवे पार्ट के मुख्य स्लैब की ढलाई कार्य पूर्णता की ओर
कलेक्टर डोमन सिंह ने अधिकारियों को रेलवे ओवरब्रिज
की अंतिम दौर की सभी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि
जनता को ख़ासकर तुमगाँव की ओर से और महासमुंद की ओर से रोज़ आने-जाने वाली जनता को
सरल-सुगम मार्ग मिले। वर्तमान में रेलवे फाटक बंद के कारण जाम की स्थिति बन जाती
है। रेलवे ओवरब्रिज बन जाने से उन्हें इससे निजात मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
इसलिए इस निर्माण संबंधी कार्य को जल्द निपटाएं।
मालूम हो कि तुमगांव
रेलवे ओवरब्रिज बन जाने से महासमुंद की क़रीबन 35 हजार आबादी को सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार
बताया जा रहा है कि 40 करोड़ की लागत से बन कर तैयार होगा। इसमें भू-अर्जन की
राशि शामिल नही है। वह राशि अलग से है। ओवरब्रिज कुल लंबाई 616 मीटर एवं चौड़ाई 15 मीटर है। जानकारी के
अनुसार बताया जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग से महासमुंद की ओर 294 मीटर एवं तुमगांव की ओर 248 मीटर एवं रेलवे क्रॉसिंग
की लंबाई 74 मीटर है.