महासमुन्द: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम चलेगा 10 अक्टूबर... - CG Sandesh

महासमुन्द: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम चलेगा 10 अक्टूबर तक

महासमुन्द: भारत को 2025 तक टी.बी रोग से मुक्त करने के लक्ष्य के साथ  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सघन टी.बी. खोज अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान शुक्रवार 10 सितम्बर से शुरू हुआ है जो आगामी 10 अक्टूबर 2021 तक चलेगा। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिन का खोजी दल गठित किया गया है। यह दल संदिग्ध व्यक्तियों के घर-घर जाकर टीबी की जॉच करेंगी। उच्च जोखिम वाले संभावित मरीज ( जैसे कि बच्चे, वृद्ध, को-मॉबिडीटी वाले मरीज एवं कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुए मरीज ) में टी.बी. रोग की संभावना अधिक होती है जिसे सघन टी.बी. खोज अभियान के माध्यम से खोजने का प्रयास किया जायेगा।

डॉ. राव ने बताया कि उक्त अभियान के दौरान उच्च जोखिम के संभावित मरीजों के घर जाकर संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों के स्पाट सेम्पल लेकर जाँच के लिए उसी दिन भेजा जायेगा। ऐसे व्यक्ति जिसमे टीबी रोग के लक्षण पाए जायेंगे उन संदेहास्पदो की जाँच जिले में संचालित उच्च गुणवत्ता युक्त सी.बी.नाट/डू नाट मशीन से किया जायेगा। टीबी मरीज की पुष्टि होने के उपरांत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के माध्यम से उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीबी सघन खोज अभियान महासमुंद जिले के समस्त विकासखंडों में किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें