कपड़ा सुखाते समय तार में बिजली करंट लगने से नानी-नातिन की हुई मौत
नया रावणभांठा महासमुन्द में 13 सितम्बर की सुबह करीबन 08:30 बजे कपड़ा सुखाते
समय महिला करंट में चिपक गई जिसे बचाने आई
उसकी नातिन भी करंट में चिपक गई और दोनों की मौत हो गई
मिली जानकारी के मुताबिक़ उकिया बाई नेताम पति दुर्गा प्रसाद नेताम उम्र 45 साल वार्ड नं. 30 नया रावणभांठा महासमुन्द की निवासी थी जो आँगन में गीले कपडे सुखाने के लिए तार में डाल रही थी की अचानक करंट लगने से वह चिपक गई. चीख सुनकर उसकी नातिन प्रियंका ऊफ रिना पिता सहदेव उम्र 24 साल बचाने के लिए पहुंची तो वह भी करंट में चिपक गई. उसकी नातिन प्रियंका नुआपाड़ा उड़िसा से नुआखाई मानाने आयी थी. घटना के बाद परिजनों ने दोनों को तत्काल अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें