महासमुंद: सफलता की कहानी: बसना जनपद पंचायत के कृषक धर्मराज के आजीविका का स्त्रोत बना डबरी
कृषक धर्मराज ने खुशी जताते हुए बताया कि डबरी में
कोतली और ग्रास कार मछली का पालन किया जा रहा है, जिससे भविष्य में आय के
अवसर खुल जायेंगे। चूंकि यह इलाका पड़ोसी राज्य ओड़िशा से लगा हुआ है जहां मछली की
खपत ज्यादा है। इसके साथ-साथ उन्होंने डबरी के पास ही सब्जी लगाने लगा तथा डबरी के
मेड़ पर नारियल, आम, अंजीर, चीकू, अरहर, कटहल, खीरा की खेती भी करने
लगा। जब से डबरी खनन हुआ है तब से उनके द्वारा बाजार से बहुत कम सब्जी की खरीदी
जाती है। केमिकल वाली सब्जी से छुटकारा पाने के लिए उनके द्वारा डबरी के मेड़ के
किनारे स्वयं के लिए जैविक सब्जी का भी उत्पादन कर रहें हैं। डबरी बनने से पहले
पानी की समस्या आती थी, परन्तु अब फसल उत्पादन हेतु पानी की समस्या दूर हो गई
है। उन्होंने बताया कि जो मुनाफा हुआ है, उससे उनका जीवन स्तर में बहुत सुधार आया है। इस
प्रकार मनरेगा डबरी से उनके अनेक समस्याओं का समाधान हुआ है। अब उन्होंने डबरी में
उच्च क्वालिटी की मछली उत्पादन करने की बात कही है।