महासमुंद: 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शु... - CG Sandesh

महासमुंद: 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ कल

पॉचों जोन संभाग के सात सौ से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

खिलाड़ियों का आने का सिलसिला शुरू

महासमुंद: कल बुधवार 15 सितम्बर को 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर करेंगे। प्रतियोगिता जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में पूर्वाह्न 11ः30 बजे से होगी। प्रतियोगिता 18 सितम्बर तक चलेगी। यह प्रतियोगिता में पॉचों संभाग के 720 खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके अलावा उनके 100 कोच मैनेजर भी साथ आयेंगे। सहायक संचालक स्कूल शिक्षा हिमांशु भारतीय ने बताया कि आज से खिलाड़ियांे का आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

मिली जानकारी अुनसार खिलाड़ियों को स्कूलों में ठहरानें की व्यवस्था की गयी है। खिलाड़ियों के लिए बृजराज पाठशाला में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। प्रतियोगिता में वॉल बैडमिंटन, हैंडबॉल, रग्बी के खेल आयोजित होंगे। खेल प्रतिस्पर्धा हैंडबॉल में अंडर 17 और 19, वॉल बैडमिंटन में अंडर 14 और 17, रग्बी में अंडर 17 और 19 वर्ग में बालक-बालिकाओं की प्रतिस्पर्धा होगी। प्रतियोगिता में कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लोकसभा चुन्नीलाल साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, विधायक किस्मत लाल नंद, अध्यक्ष जिला पंचायत उषा पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रकाश चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत लक्ष्मण पटेल आदि होंगे।  
कलेक्टर डोमन सिंह ने विगत 17 तारीख को अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजित प्रतियोगिताओं कोविड-19 संबंधी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने कहा। इसके लिए संयुक्त कलेक्टर सुनील चंद्रवंशी को नोडल अधिकारी एवं संगठन सचिव हिमांशु भारतीय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सुअंजनी बरमाल सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी को बनाया गया है। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही तय की गयी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें