महासमुंद: बारिश में उफनते नालों को व्यक्ति पार न करें, बारिश... - CG Sandesh

महासमुंद: बारिश में उफनते नालों को व्यक्ति पार न करें, बारिश में मवेशियों का रखें खास ख्याल - कलेक्टर सिंह

महासमुंद: मानसून के दौरान महासमुंद सहित पड़ौसी ज़िलों,ऊपरी इलाक़ों में हो रही बारिश के चलते कलेक्टर डोमन सिंह  ने आज जारी संदेश में कहा कि व्यक्ति अपनी सुरक्षा के साथ-साथ मवेशियों का भी ख्याल रखें ।बाढ़ की आशंका होने पर बंधे मवेशियों को खोल दें ताकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर यह मूक प्राणी सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें। कलेक्टर ने कहा कि तेज बारिश में उफनते नालों को व्यक्ति पार न करें। पानी उबालकर-छान कर पीयें। बारिश में आपके आसपास बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने या प्राकृतिक आपदा, घटना-दुर्घटना की जानकारी बाढ़ आपदा नियंत्रण केन्द्र महासमुंद के दूरभाष क्रमांक 07723-223305  पर कर सकते है। प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कार्यालय कलेक्टर महासमुंद में आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे चालू रहेगा। जिले वासी किसी भी विपरीत परिस्थिति की सूचना नियंत्रण कक्ष में दे सकते है।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में पशुओं का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में पशुओं में कई तरह की बीमारियां हो सकती है, जिसमें  कई बार उनकी जान भी चली जाती है। इसलिए जरूरी है कि किसान-पशुपालक अपने पशुओं को समय-समय पर देखते रहे, उनमें किसी बीमारी के लक्षण तो नजर नहीं आ रहें, बीमारी के लक्षण नजर आने पर तुरंत पशु चिकित्सक की सलाह लें। उन्होंने  कहा कि बारिश के मौसम में मवेशियों को खुर और मुख संबंधी बीमारियां ज्यादातर होती है। खुर और मुख संबंधी बीमारियां खासकर फटे खुर वाले पशुओं में अधिक मात्रा में पायी जाती है, जिनमें शामिल है,भैंस, भेड़, बकरी, सुअर खेतों में काम करने वाले पशु। इसके चलते किसानों या पशुपालकों को काफी आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। बारिश से बचने के लिए तिरपाल, छप्पर आदि का बंदोबस्त करें। अपने पशुओं को पशु चिकित्सा द्वारा लगाए जाने वाले टीका अवश्य लगवायें। ताकि आपके पशु स्वस्थ रहें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें