महासमुन्द: हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पूरक परीक्... - CG Sandesh

महासमुन्द: हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पूरक परीक्षा 17 सितम्बर से होगी प्रारम्भ

महासमुन्द: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट व्यावसायिक पाठ्यक्रम (व्होकेशनल कोर्स) की पूरक परीक्षा वर्ष 2021 की परीक्षा समय सारणी जारी कर दी है। यह परीक्षा 17 सितम्बर से 19 सितम्बर तक होगी। महासमुन्द जिले में हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा का आयोजन जिला समन्वयक केन्द्र शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुन्द में शुक्रवार 17 सितम्बर से शुरू होकर 19 सितम्बर तक सम्पन्न होगी। परीक्षा का समय प्रातः 8ः30 बजे से 11ः30 बजे ( तीन घंटे) तक निर्धारित है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला में एक ही परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने जिले के सभी हायर सेकेण्डरी के प्राचार्यों को निर्देश दिए है कि उनके स्कूल के पूरक आने वाले विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा में शामिल होने हेतु सूचित करें। अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं संबंधित स्कूल से सम्पर्क कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें