news-details

विधायक चंदन कश्यप ने विभिन्न निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन

क्षेत्रवासियों को मिला 1 करोड़ 28 लाख की सौगात सौगात

आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत तूरपूरा - 2 एवं पखनाकोंगेरा मे करोड़ो की लागत से बनने वाले जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्ट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना एवं उच्चस्तरीय जलागार निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। तूरपूरा - 2 मे कुल लागत 55. 80 लाख एवं पखनाकोंगेरा मे कुल लागत 68.31 लाख का एवं गौठान मे वर्मी कंपोस्ट खाद का शेड निर्माण कार्य लागत 4 लाख का भूमिपूजन किया। दौरा के दौरान पखनाकोंगेरा मे विधायक चंदन कश्यप के सामने युवाओं अपनी कुछ मांगे रखी जिस पर विधायक ने खेल मैदान समतलीकरण लिए 1 लाख 50 हज़ार देने की घोषणा किया।
विधायक ने बुजुर्ग महिलाओ की समस्या सुनी और तूरपूरा-2 के पौड़ईगुड़ा पारा की विकलांग बुजुर्ग महिला को ट्राई साईकिल दिलाने की वादा किया। विधायक चंदन कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की इस योजना से निश्चित ही क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। इस योजना से 2023 तक प्रत्येक घरों मे नल से निःशुल्क पानी पहुंचेगा। मुख्यमंत्री मा. श्रीं भूपेश बघेल ने महिलाओ को तीजा का सौगात देते हुए महिला स्व.सहायता समूहों का 12.77 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया, किसानो का कर्ज माफ किया, आज भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र जैन, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपई, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल श्याम दीवान, सोमरू कश्यप, सरपंच जगु राम कश्यप, रामपथ यादव, अमीर भारती, दीनबंधु पोयाम, डोई, दुकारू बघेल, विधायक सोसल मीडिया प्रतिनिधि, धर्मा पाढ़ी प्रदेश सह समन्वयक एनएसयूआई भुवनेश्वर बघेल, अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें