नगरी विकासखंड के  दिवंगत शिक्षक के परिजन को सौंपी गयी एग्रेश... - CG Sandesh

नगरी विकासखंड के दिवंगत शिक्षक के परिजन को सौंपी गयी एग्रेशिया राशि

नगरी-धमतरी: आदिवासी विकासखंड नगरी शिक्षा विभाग के शिक्षक महेन्द्रप्रताप शांडिल्य प्रधान पाठक, माध्यमिक शाला खुदूरपानी का दिनांक 14.09.2021 को आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने तत्काल संवेदनशीलता बरतते हुए शासन के नियमानुसार स्वर्गीय महेंद्र प्रताप शांडिल्य की पत्नी को उनके परिजनो की उपस्थिति में एग्रेशिया राशि पचास हजार रुपये प्रदान किये जाने के त्वरित निर्देश दिए.

बी.ई.ओ. नगरी सतीश प्रकाश सिंह के निर्देश पर दिनांक 16 सितम्बर 2021 को सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी महेश्वरी ध्रुव, कार्यालयीन कर्मचारी व्ही.के.मरकाम , एल.के.साहू, रमेश कुमार वर्मा ने स्वर्गीय शिक्षक महेंद्र प्रताप शांडिल्य की पत्नी सुनिती बाई शांडिल्य को उनके गृह ग्राम फरसियां जाकर परिजनों की उपस्थिति में एग्रेशिया राशि पचास हजार रुपये प्रदान किये.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें