news-details

महासमुंद : मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से 102 करोड़ से ज़्यादा राशि के विकास कार्यो लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रविवार 19 सितम्बर को दोपहर 12 बजे वर्चुअल के माध्यम से महासमुंद जिले के 102.11 करोड़ के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 91 करोड़ 75 लाख 69 हज़ार के 13 विकास कार्यों का भूमि पूजन होगा। वही 10 करोड़ 2 लाख 12 हज़ार के 3 कार्यों का लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल राजधानी रायपुर से वीडियो कनफेंसिंग के ज़रिए करेंगे। इनमें 13 काम लोक निर्माण विभाग के है। एक-एक काम उच्च शिक्षा,न्याय विभाग और स्वास्थ्य विभाग का है। सभी कामों की निर्माण एजेंसी लोकनिर्माण विभाग है।




अन्य सम्बंधित खबरें