महासमुंद : दिव्यांगजन प्रमाणीकरण-नवीनीकरण शिविर आयोजित, 10 द... - CG Sandesh

महासमुंद : दिव्यांगजन प्रमाणीकरण-नवीनीकरण शिविर आयोजित, 10 दिव्यांगजनों को मिली जरूरी सामग्री

महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड के ग्राम छुईपाली में शुक्रवार को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण/नवीनीकरण एवं कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय करने तथा न्क्प्क् (दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र) हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दीनदयाल दिव्यांगजन पुनर्वास कार्यक्रम के तहत लगाया गया था। शिविर में 612 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया जिसमें नवीनीकरण पत्र 93, मेडिकल प्रमाण पत्र का नवीनीकरण 106 का किया गया। वहीं दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र हेतु 299 फार्म संकलित किए गए।

विधायक किस्मत लाल नंद ने निःशुल्क सहायक उपकरण योजनांतर्गत जरूरतमंद दिव्यांगों को चार मोटराईज्ड ट्राई साइकिल, तीन ट्राईसायकल (तिपहिया साइकिल), एक व्हीलचेयर और दो दिव्यांगों को श्रवण यंत्र प्रदाय किए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील है। ऐसे व्यक्तियों के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। श्री नंद ने कहा कि जिन दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर मिली है। वे अपने काम-काज के सिलसिले में आसानी से आ-जा सकेंगे। श्रीमती कुमारी भास्कर जनपद अध्यक्ष सरायपाली, अमृत पटेल नगर पालिका अध्यक्ष सरायपाली, जी.डी. सोनवानी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली, श्रीमती संगीता सिंह, उप संचालक समाज कल्याण विभाग महासमुंद, जिला मेडिकल बोर्ड के चिकित्सक दल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारियों तथा ग्राम वासियों उपस्थित थे। जिले में दिव्यांग हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने हेतु ग्राम स्तर पर शिविरों का आयोजन कर यू0डी0आई0डी0, सहायक उपकरण वितरण कर लाभान्वित करने का लगातार काम किया जा रहा है। दीनदयाल दिव्यांग पुनर्वास योजना का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक सक्षम वातावरण बनाना है। जिससे दिव्यांग के लिए समान अवसरों, समानता, सामाजिक न्याय और उसके सशक्तिकरण को सुनिश्चित किया जा सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें