महासमुंद  : ग्राम बकमा में पॉच स्कूली बच्चें कोरोना पॉजिटिव ... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम बकमा में पॉच स्कूली बच्चें कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र के तीन स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सात दिनों के लिए बंद, कांटेक्ट ट्रेसिंग जारी

महासमुंद ज़िले के बाग़बाहरा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकमा में मौसमी बीमारी के चलते बच्चों की एंटीजन से कोविड टेस्टिंग की जाँच की गई। एंटीजन जाँच में 5 बच्चे कोरोना संक्रमित मिलें। इन बच्चों की आरटीपीसीआर से भी जाँच की गई है। जिसकी जाँच रिपोर्ट नहीं आई है। सभी बच्चों की उम्र लगभग 14 से 15 वर्ष के बीच है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी बच्चों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने क्षेत्र के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को फ़िलहाल सात दिनों के लिए बंद किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बच्चों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग करने को कहा है। स्कूल में लगभग 340 बच्चें पढ़तें है। मामला सामने आने पर स्कूलों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया की मौसमी बीमारी के चलते बच्चों की जाँच की गई। जाँच में 5 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर से भी जाँच की गई जिसकी रिपोर्ट आना बाकि है। फ़िलहाल बच्चों को होम आइसोलेशन कर निगरानी में रखा गया है। वही उन्हें ज़रूरी दवाइयाँ उपलब्ध करायी गई है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को एक सप्ताह के लिए बंद किया गया है। पूरे बाग़बाहरा ब्लाक में पात्र लोगों को कोविड का टीका लग चुका है। यानि यहाँ शत-प्रतिशत टीकाकारण हुआ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें