मैनपुर  जुगाड़ थाने से  01किमी दूर  पर नक्सलियों ने  नेशनल ह... - CG Sandesh

मैनपुर जुगाड़ थाने से 01किमी दूर पर नक्सलियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया बेनर

मैनपुर जुगाड़ थाने से 01किमी दूर पर नक्सलियों ने नेशनल हाईवे पर बेनर लगाया जानकारी प्राप्त ही पुलिस टीम ने बैनर हटाकर रास्ता की आवागमन किया शुरू

गरियाबंद। नक्सलियों द्वारा सड़क पर बैनर लगाने की जानकारी प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने नेशनल हाइवे 130 सी पर जुगाड़ के पास बैनर लगाये है। इसके बाद हाइवे पर दोनो ओर जाम लग गया।

वही जुगाड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा बैनर लगाने की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर बैनर ओर अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि हाइवे पर आवागमन चालू हो गया है। बैनर रात में लगाया गया था जिसे सुबह पुलिस पार्टी ने पहुंचकर हटा दिया है।

नक्सलियों द्वारा हाइवे के बीचोंबीच लगाए गए बैनर में माओवादी स्थापना दिवस को उत्साहपूर्व और गर्मजोशी से मनाने की अपील की गयी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें