महासमुंद : गणेश विसर्जन के दौरान दबा बल्लू गाने को लेकर दो पक्षों में बीच मारपीट ! काउंटर केश
गणेश विसर्जन के दौरान ग्राम बरबसपुर में दो पक्षों में बीच मारपीट हो गई, जिसपर पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है.
सुरज ढीढी ने पुलिस को बताया कि ग्राम बरबसपुर में 21 सितम्बर 21 को करीब 05.00 बजे सार्वजनिक गणेश विसर्जन करने आ रहे लोगो के द्वारा अश्लील गाना दबा बल्लू को बजाये जा रहा था जिसे परिवार की मां बहन को अच्छा नही लगने के कारण सुरज ढीढी , परमजीत ढीढी, कमलेश ढीढी, दिनेश ढीढी, और गिरधर ढीढी ने जाकर गाना बजाने से मना किया और कहा कि इस प्रकार का अश्लील गाना मत बजाओ.
इसपर संदीप बघेल, प्रदीप बघेल, अनिल परमार एवं सुशील परमार चारो के द्वारा एक राय होकर संदीप बघेल ने अश्लील गाली देते हुए बहुत बात कर रहे है चलो इन लोगो को जान से मार देंगे बोलकर चारो ने लाठी डंडा से मारपीट किये. जिससे कमलेश ढीढी के कंधा एवं पीट में, दिनेश ढीढी के सिर में, गिरधर ढीढी के सर व शरीर में चोट लगी है.
मारपीट करते गांव के तुलसी बंजारे, मनोज चुतुर्वेदी देखे है सुरज ढीढी ने बताया कि किसी तरह से वहा से भाग कर अपने घर गये, और उनके डर के मारे घर से नही निकल रहे थे बाद में माहौल शांत होने पर अपने परिवार के सदस्यों के सहायता से रिपोर्ट करने थाना पहुंचे.
जबकि अनिल परमार ने बताया कि 21 सितम्बर 21 को करीब 3.30 बजे सतनामी पारा के सार्वजनिक गणेश विसर्जन करने गणेश की प्रतिमा को ट्रेक्टर में लेकर नाचते गाते मोहल्ले के लोगों के साथ जोगी तलाब विर्सजन के लिये ले जा रहे थे, कि शाम 05 बजे करीब तलाब के पास पहुंचने वाले थे रास्ते में ट्रेक्टर के सामने गांव के दिनेश ढीढी, कमलेश ढीढी, परमजीत ढीढी, गिरधर ढीढी चारों काफी देर से नाच रहे थे. जिसके कारण समय अधिक लगने से अनिल परमार ने ट्रेक्टर को आगे बढाने कहा तो चारों लोग उसे अश्लील गाली गलौज करने लगे, और जान से मारने की धमकी देकर ट्रेक्टर में लगे माईक के राड से सिर में मारपीट कर चोट पहुंचाया है.
अनिल परमार ने बताया कि घटना के बीच बचाव करने आये मोहल्ले के लडकों व्यास नारायण सोनवानी, संदीप बघेल को भी चारों ने लाठी डंडा से मारपीट कर चोट पहुंचाया है.
दोनों ही शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.