महासमुंद : बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय : प्रवे... - CG Sandesh

महासमुंद : बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय : प्रवेश परीक्षा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर

स्व. राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय संशोधित नियमावली-2020 अनुसार प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित, प्रभावित क्षेत्रों के शालाओं से कक्षा 8वीं उत्तीर्ण प्रतिभावान् विद्यार्थियों के उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण स्कूली-शिक्षा के साथ-साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं (इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं सी.ए.सी.एस. क्लैट इत्यादि) से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने योग बनाने हेतु यह विद्यालय स्थापित किया गया है।

आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि सत्र 2021-22 में इन विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी कार्यालय महासमुंद में जमा करने की अंतिम तारीख 04 अक्टूबर 2021 है। प्रवेश परीक्षा रविवार 10 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10ः30 से 1ः00 बजे तक आयोजित होगी। आवेदन पत्र एवं संबंधित जानकारी विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in एवं जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास महासमुंद से प्राप्त कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें