महासमुंद : जिला स्तरीय जाति प्रमाण-पत्र सत्यापन समिति का गठन
कलेक्टर डोमन सिंह ने जाति प्रमाण-पत्र के सत्यापन हेतु जिला स्तरीय जाति प्रमाण सत्यापन समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष अपर कलेक्टर होंगे, यदि वे न हो तो डिप्टी कलेक्टर इसके अध्यक्ष होंगे। समिति में सदस्य के तौर पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला कोषालय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, जिले के अनुसूचित जाति कल्याण, थानें के उप पुलिस अधीक्षक होंगे। सदस्य सचिव सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रहेंगे। समिति गठन राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन के आदेश के परिपालन में किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें