खुशबुन भटट एमटी चिरको द्वारा 15 मानसिक मरीजो को रिफर से मिला लाभ
महासमुंद: ग्राम चिरको में गत वर्ष खुशबुन भटट मितानिन प्रशिक्षिक द्वारा स्वास्थ्य समिति की बैठक रखी गई थी। बेठक के दौरान मानसिक रोगी के उपचार पर चर्चा किया गया कि इस तरह के मरीजो का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। जिससे मरीज ठीक हो रहे है ।चर्चा को सुन कर एक महिला परिवर्तित नाम एस , मेरी बेटी कु बी उम्र 23 वर्ष की है । जो कि कक्षा 6 वी में पड़ रही थी। उस समय तबियत खराब होने लगा था। तब हमने इलाज कराए, तबियत तो कुछ दिनों में ठीक होने लगा ।परंतु उनकी मानसिक स्थिति धीरे धीरे कमजोर होने लगी। मैने कई जगह इलाज कराये बेगा, बेध डॉक्टर व झाड़ फूंक भी कराए परंतु कुछ भी असर नही दिखा । जिसमें हमारी लाख रुपये से ऊपर खर्च हो गए , शांति ने बताया कि अब इधर उधर दिन भर घूमती न सोती है , हमेशा चिड चिड़ा पन , बडबडाना करते रहती है। घर वाले को देख भाल करना पड़ता है । मना करने पर मार पिट करती हैं। समान को फेकना आदि है। लग भग 12 वर्ष हो गए।