महासमुंद: जिले में फसल प्रविष्टि का 73 प्रतिशत् कार्य पूर्ण, 30 सितम्बर तक की जाएगी गिरदावरी
विभागीय अधिकारी ने बताया कि निजी कृषि भूमि के 11 लाख 268 कुल खसरे में से 7 लाख 95 हजार 52 खसरों की फसल प्रविष्टि की जा चुकी है। शेष 3 लाख 18 हजार 64 गिरदावरी और प्रविष्टि का काम जारी है। गिरदावरी रिपोर्ट बनाने का काम चल रहा है। इस बार मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की भूमिका की सत्यापन किया जा रहा है। इसी आधार पर तय होगा कि इस साल जिले में कितने मात्रा में धान की खरीदी की जाएगी। गिरदावरी कार्य में अब सिर्फ एक सप्ताह ही बचा है। जिले में सिर्फ 27 प्रतिशत् गिरदावरी शेष है, जो तय समय-सीमा पर पूरी हो जाएगी। गिरदावरी के लिए राजस्व विभाग के कलेक्टर सहित एसडीएम, पटवारी, राजस्व निरीक्षक द्वारा किसानों के खेतों में खसरों का भौतिक सत्यापन कर रहें हैं कि खेत में कौन सी फसल बोई गई है। खसरे के अंतर्गत फसल, पेड़, मकान, सिंचाई सुविधा आदि की भी जानकारी ली जा रही है एवं खसरे में इसकी प्रविष्टि भी की जा रही है। गिरदावरी का काम 1 अगस्त से शुरू हुआ था जो 30 सितम्बर तक पूरा किया जाना है।