BEO खेमेश्वर पाणिग्रही ने की बेशर्मी की हदें पार, स्कूल के व... - CG Sandesh

BEO खेमेश्वर पाणिग्रही ने की बेशर्मी की हदें पार, स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला घिनौना अश्लील विडियो

नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने निलंबन के दिये निर्देश..

नारायणपुर: नारायणपुर विधायक एवं छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने संज्ञान में लेते हुए उच्चअधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं.

नारायणपुर विधायक एवं छ ग हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने कहा कि भाजपा द्वारा झूठा प्रचार प्रसार कर के मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मुझे बीईओ खेमेश्वर पानीग्रही के जीजा बताकर भाजपा द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है जबकि मेरा बीईओ से कोई संबंध नहीं है झूठा प्रचार प्रसार करने में भाजपा माहिर है। ऐसे जिम्मेदार अधिकारी को इस तरह की हरकत करने और खराब मानसिकता वाले अधिकारी को पद में बने रहने का कोई अधिकार नही।  

विकास खंड शिक्षा अधिकारी खेमेश्वर पाणिग्रही ने की बेशर्मी की पूरी हदें ही पार कर दी। उन्होंने स्कूल के व्हाट्सएप में घिनौना अश्लील वीडियो डाल दिया। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने माफी भरा मैसेज ग्रुप में पोस्ट किया और पल्ला झाड़ते हुए बताया कि उनका मोबाइल किसी और के पास था। लेकिन इस तरह का हरकत कोई भी अधिकारी कर्मचारी करने पर बख्शा नहीं जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें