तालाब किनारे पेड़ पर युवक ने की आत्महत्या - CG Sandesh

तालाब किनारे पेड़ पर युवक ने की आत्महत्या

देवभोग: मामला देवभोग विकासखंड के ग्राम बरकानी गॉव में आज सुबह उस वक्त हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गईं, जब गॉव के कुछ लोगों ने गॉव से कुछ दूरी पर तालाब किनारे पेड़ पर एक युवक की लाश को लटकता हुआ देखा। वहीं युवक का शव मिलने की खबर गॉव में आग की तरह फैल गया,देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मामले की सूचना परिजनों ने देवभोग पुलिस को दे दी हैं।

थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि परिजनों ने थाने में सूचना दिया हैं कि छबिराम नागेष पिता मोहन नागेश(25) ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके के लिए पुलिस टीम रवाना किया जा रहा हैं। बघेल ने यह भी बताया कि जांच के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होगी कि युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया,बहरहाल इस घटना के बाद बरकानी गॉव में मातम पसर गया हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें