महासमुन्द: बुजुर्गों के प्रति समाज में सम्मानजनक वातावरण विक... - CG Sandesh

महासमुन्द: बुजुर्गों के प्रति समाज में सम्मानजनक वातावरण विकसित करने वृद्धजनों की खेल प्रतियोगिता 27 सितम्बर को

महासमुन्द: समाज कल्याण विभाग द्वारा एक अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों के प्रति समाज में सम्मानजनक वातावरण विकसित करने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बुजुर्गों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। सभी जिलों में अधिकारियों से बुजुर्गों के लिए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने कहा गया है।

खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देश का पालन करने कहा गया है।
उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि सोमवार 27 सितम्बर को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में वृद्धजनों के लिए खेल प्रतियोगिता रखा गया है। यह प्रतियोगिता प्रातः 10ः30 बजे से शुरू होगी। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजन हिस्सा ले सकते है। खेल प्रतियोगिता में मटका फोड़, रस्सा खींच, जलेबी दौड़ के अलावा चेयर रेस खेल खेले जायेंगे। श्रीमती सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं को आगामी 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र वृद्धजनों से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आग्रह किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें