महासमुन्द: राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजन... - CG Sandesh

महासमुन्द: राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: जिले में अब तक 32 हजार से ज्यादा हितग्राहियों ने आवेदन किए

महासमुन्द: राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना महासमुंद जिले में अब तक 32058 हितग्राहियों ने आवेदन किए है। यह लक्ष्य लगभग 50 प्रतिशत् है। अनुमानित लक्ष्य 64568 है जिसके विरूद्ध आज दिनांक तक 32 हजार 58 हितग्राहियों ने अपने आवेदन पंजीयन हेतु सौंपे है। इस योजना के तहत् प्रत्येक पात्र परिवार को हर साल 6000 रूपए अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खातें में आएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चालू माह की पहली तारीख (1 सितम्बर) को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के पंजीयन के शुरूआत का शुभारम्भ किया था। छत्तीसगढ़ राज्य में जरूरतमंदों को न्याय और लाभ दिलाने की यह एक अच्छी पहल है।

महासमुन्द जनपद पंचायत में सर्वाधिक अब तक 8374 हितग्राहियों ने पंजीयन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। सरायपाली जनपद पंचायत में 6949, पिथौरा पंचायत में 6654, बसना के पंचायतों में 5664 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए है। वहीं बागबाहरा की ग्राम पंचायतों में 4417 ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर हितग्राहियों ने आवेदन लगाए है। इस प्रकार अब तक कुल 32058 लोगों ने अभी तक पंजीयन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। आवेदन पंजीयन का काम आगामी 30 नवम्बर तक चलेगा। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसमें भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए यह योजना लागू की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें