महासमुन्द: जिले के 2 ग्राम पंचायत के सचिव हुए निलंबित - CG Sandesh

महासमुन्द: जिले के 2 ग्राम पंचायत के सचिव हुए निलंबित

महासमुन्द: जिला पंचायत महासमुन्द के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने अलग-अलग आदेश जारी कर दो ग्राम पंचायतों के सचिवों को तत्काल निलंबित कर दिया है। जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत धनोरा के सचिव श्याम सुंदर नायक और जनपद पंचायत बागबाहरा के ग्राम पंचायत बागबाहरा कला ग्राम पंचायत सचिव टेकराम दीवान को गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के नियम 04 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषप्रद न पाए जाने के कारण निलंबन की कार्यवाही की गयी।

श्याम सुंदर नायक ग्राम पंचायत सचिव का निलंबन अवधि में जनपद पंचायत पिथौरा मुख्यालय और टेकराम दीवान का निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत बागबाहरा निर्धारित किया गया है। दोनों को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की नियमानुसार पात्रता होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें