नारायणपुर :- ब्लॉक के साथ, जिला में हुआ अब तक का रिकॉर्ड कोविड वैक्सीनेशन – कलेक्टर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में ब्लाक नारायणपुर एवं जिले में हुआ अब तक का रिकॉर्ड कोविड-19 टीकाकरण। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28 सितंबर को कलेक्टर धर्मेश साहू के आदेशानुसार सघन कोविड 19 टीकाकरण में ब्लाक नारायणपुर में अब तक का सर्वोत्तम सख्यातमक 1786 लोगो के साथ एवम जिले में कुल 1826 लोगो का कोविड 19 के प्रथम एवम द्वतीय टिकाकरण किया गया। विगत दिनों जिले के कॉविड 19 टीकाकरण में सकारात्मक परिणाम नहीं होने की दशा में कलेक्टर धर्मेश साहू ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास एवं मितानिन कार्यक्रम के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर टीकाकरण हेतु सभी प्रकार की मदद हेतु कार्य योजना बनाया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुजारी ,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बनपुरिया ,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ केशव साहू ,जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रिया कंवर के साझा अनुरोध पर हमारे मितानिन एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ साथ ग्रामीण स्तर के सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, पटेल, गायता ,गुनिया, पुजारी, सिरहा ,समाजसेवी (प्रमोद पोटाई) कोटवार ,सचिव, पटवारी के सहयोग से सघन अभियान कार्यक्रम शुभारंभ करने हेतु निवेदन किया गया। जिसे कलेक्टर ने तत्परता से लागू करते हुए स्वास्थ्य विभाग के ग्राम वार टीकाकरण सप्ताह हेतु कर्मचारियों को आदेशित किया जिसका सफल परिणाम दिनांक 28 सितंबर को देखने को मिला।

डॉक्टर पुजारी (सीएमएचओ)– लोगों में जागरूकता की कमी के कारण हम सतत प्रयासों के बावजूद उचित परिणाम में विफल थे | हमारे मितानिन एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का टीकाकरण पूर्व बैठक सकारात्मक परिणाम में बदला।
डॉ केशव (बीएमओ)- अंदरूनी ग्रामों से टीकाकरण के संख्या नहीं मिलने एवं मध्य रात्रि तक मिलने से आंकड़ा अभी कुछ कम है, परंतु रिकॉर्ड टीकाकरण से मैं हमारे सभी कार्यकर्ता हमारी मितानिन– आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों का आभारी हुं ।कोटागांव जैसे ग्रामों में सतप्रतिशत टीकाकरण की खबरें आ रही हैं, परंतु ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के जांच के बाद ही इसका पुष्टि किया जावेगा।