महासमुंद : जिले के 19 लोगों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के 19 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत किए है। इनमें जिला मुख्यालय महासमुन्द के त्रिमूर्ति कॉलोनी निवासी निखिल चंद्राकर, कुर्मीपारा निवासी सुनील चंद्राकर, स्टेशन पारा निवासी अनवर हुसैन, वार्ड क्रमांक 17 निवासी प्रभा सोनी, अटल चौक निवासी दीपक महंती, वार्ड क्रमांक 09 निवासी खिलावन बघेल, वार्ड क्रमांक 13 निवासी रूबीना परवीन, ग्राम मोंगरा निवासी मोतीराम साहू, ग्राम अछोली निवासी ढेलू निषाद, ग्राम कोना निवासी पूर्णिमा चंद्राकर, ग्राम लभराखुर्द निवासी मेषराम चन्द्राकर, ग्राम मचेवा निवासी महेन्द्र साहू, ग्राम जोबा निवासी ओस कुमार, ग्राम कोसरंगी निवासी नन्दनी वैष्णव, ग्राम भटगांव निवासी खिलावन साहू, ग्राम भोरिंग निवासी वेदप्रकाश साहू एवं ग्राम शेर निवासी सुरेश कुमार सेन तथा नगर पंचायत तुमगांव के वार्ड क्रमांक 03 निवासी गौतम सिन्हा एवं वार्ड क्रमांक 14 निवासी ओमप्रकाश यादव के लिए स्वेच्छानुदान राशि जारी किए है। संबंधित हितग्राहियों को राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संस्था का पंजीयन प्रमाण पत्र एवं साक्ष्य के साथ तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आर. टी. जी. एस. के माध्यम से किया जा सकेेें।