महासमुंद : पैन इंडिया लीगल अवेयरनेस आउटरीच अभियान 02 अक्टूबर... - CG Sandesh

महासमुंद : पैन इंडिया लीगल अवेयरनेस आउटरीच अभियान 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पैन इंडिया लीगल अवेयरनेस आउटरीच अभियान 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2021 तक चलाया जाएगा। भारत के राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद 02 अक्टूबर 2021 को विज्ञान भवन नई दिल्ली से सुबह 11ः00 बजे इस अभियान का शुभारम्भ करेंगे। उक्त जानकारी जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद जहांगीर तिगाला ने आज समय-सीमा की बैठक के बाद अधिकारियों की दी। उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक पेन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान चलाकर गांव-गांव शिविर लगाकर आमजन को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी जायेगी।

प्राधिकरण सचिव ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके क्रम में ही पेन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान तथा विधिक सेवा सप्ताह हेतु पूरे जिलें में विशेष जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिला मुख्यालय पर 2 अक्टूबर को इस अभियान का शुभारम्भ किया जाना है। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें