महासमुंद : भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
महासुमंद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. जिसमे पिता-पुत्र की मौत तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. ये सभी एक ही परिवार के थे, जो रायपुर से सरायपाली की ओर जा रहे थे. तभी तुमगांव थाना अंतर्गत छछान पहाड़ी के पास यह हादसा हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 53 पर तेज रफ्तार में आ रही मारूति वैन की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई जिसमे मारूति वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 53 पर तेज रफ्तार में आ रही मारूति वैन की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई जिसमे मारूति वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
वहीं मारुति वैन में सावर बोधराम पिता रघुदास खूंटे उम्र 40 वर्ष और शिवम पिता बोधराम खूंटे उम्र 12 वर्ष (12) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं वाहन में सवार ओमप्रकाश खूंटे और सेवंती खूंटे गंभीर घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए तुमगाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया. बताया जा रहा है कि मारूति वैन में सवार सभी लोग ग्राम पिलवापाली थाना बसना के निवासी हैं.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें