महासमुंद: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: युवा पीढ़ी इनके अनुभव और आशीर्वाद से अपने जीवन को और अच्छा बनाएं - कलेक्टर सिंह
वृद्धजनों से भेंट कर शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित
महासमुंद: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर महासमुंद में संचालित आशियाना वृद्ध आश्रम दलदली रोड में कलेक्टर डोमन सिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा ने वृद्धजनों से भेंट कर शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही विगत 27 तारीख को वृद्धजनों हेतु आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, आशियाना वृद्धाश्रम के प्रबंधक आशीष लाल सहित आश्रम के वृद्धजन एवं अन्य वृद्धजन उपस्थित थे।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि वृद्धजन हमारें लिए
महत्वपूर्ण धरोहर है। आज की युवा पीढ़ी इनके अनुभवों और आशीर्वाद से अपने जीवन को
अच्छा बना सकते है। उन्होंने युवा पीढ़ी से वृद्धजनों के अनुभवों और भावनाओं का
सम्मान करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि वृद्धजन अनुभव का खजाना होते है। सिंह
ने कहा कि वृद्धजनों के सम्मान से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य और बेहतर एवं
उज्ज्वल हो सकता है। उन्होंने कहा कि बुुजुर्ग घर की शोभा होते हैं। इनके रहने से
आश्रय और संबल मिलता है। साथ ही यह हमारें हर समस्या का समाधान करने में सक्षम
होते है।
उन्होंने कहा कि हमारें देश की गौरवशाली परम्परा है हम अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके सुख सुविधाओं का ख्याल रखें। हर समाज को इनका पूरा आदर और सम्मान करना चाहिए तथा इनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। क्योंकि उन्होंने अपने जीवन की लंबी यात्रा तय की है। कार्यक्रम के बाद उन्होंने वृद्धाश्रम का अवलोकन किया। वृद्धाश्रम की प्रशंसा की। कलेक्टर ने वृद्धाश्रम के लिए डाइनिंग टेबल, वॉश बेसिन एवं प्रांगण में टिन शेड निर्माण का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश उप संचालक समाज कल्याण को दिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें