महासमुंद: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
महासमुंद: जिले में संचालित 05 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, महासमुन्द, सरायपाली, बसना, पिथौरा और बागबाहरा में शिक्षक संवर्ग के 80 पदों व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं गैर शिक्षकीय पद कार्यालयीन
स्टाफ के 40 पदों पर
प्रतिनियुक्ति पर महासमुन्द जिले में कार्यरत शासकीय सेवकों से 4 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए है। इसी तारीख 4 अक्टूबर को ही सभी अभ्यर्थियों के
डेमो/साक्षात्कार जिला पंचायत महासमुन्द में दोपहर 12ः00 बजे से आयोजित होंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतिनियुक्ति के विस्तृत विज्ञापन, रिक्त पदों, योग्यता, चयन प्रक्रिया सभी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चस्पा है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते है। आवेदन संबंधित स्कूल के प्राचार्य, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते है। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी के ई-मेल आईडी rmsa.mahasamund@gmail.com पर भी भेज सकते है।