महासमुन्द: जिले की अलग-अलग घटनाओं में हुई 2 की मौत
1 अक्टूबर को जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में 2 महिलाओं की मौत हो गई. पहली घटना महासमुन्द थानान्तर्गत ग्राम बेलसोंण्डा की है. जहाँ 1 अक्टूबर की सुबह करीबन 09:30 बजें एक महिला ने अपने घर पर अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतिका पुष्पा देवांगन पति शुभम देवांगन उम्र 22 साल बेलसोंडा, महासमुन्द की निवासी थी.
वहीं दूसरी घटना ग्राम बम्हनी की है जहाँ सुबह करीब 10 बजे महुआ डबरी तालाब में डूबने से बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका रूपबाई पति स्व. संतुराम सतनामी उम्र 80 साल ग्राम बम्हनी की निवासी थी.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें