छत्तीसगढ़ के टिक टॉक स्टार काजल श्रीवास और म्यूजिकल आदित्य स... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के टिक टॉक स्टार काजल श्रीवास और म्यूजिकल आदित्य सिन्हा से प्रवीण बाम्बोडे ने किया मुलाकात

मैनपुर – छत्तीसगढ़ के फेमस टिक टॉक स्टार काजल श्रीवास और म्यूजिकल आदित्य सिन्हा से बीते दिनों बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोडे ने मुलाकात किया मैनपुर क्षेत्र की खूबसूरत वादियों में अपनी फिल्मी गानों की शूटिंग पूरा किए जाने चर्चा करते हुए मैनपुर आने न्योता दिया है। मैनपुर क्षेत्र के प्राकृतिक धरोहर के बारे में जानकारी देते हुए काजल श्रीवास को प्रवीण बाम्बोडे ने बताया कि हमारे बिंद्रा नवागढ़ गरियाबंद जिला क्षेत्र में हीरे की खदान से लेकर बड़े-बड़े प्राकृतिक झरने हैं जो देश विदेश के यहां आने वाले शैलानियो को अपनी ओर आकर्षित करती है यहां पर्यटन की पूरी संभावना है लेकिन पर्यटन के रुप में प्रचार प्रसार हेतू आज भी अछूता है अगर इन प्राकृतिक धारोहर झरनों जल प्रपातो को छत्तीसगढी गानों फिल्मों के माध्यम से दिखाया जाएगा तो निश्चित रूप से इस क्षेत्र के प्राकृतिक धरोहरो का और अधिक ख्याति पूरे देश दुनिया तक फैलेगी। काजल श्रीवास ने कहा कि मैं जल्द बिंद्रा नवागढ़ आना चाहूंगी साथ ही साथ जितने भी वहां देवी देवता स्थान है और जितने प्राकृतिक जगह है उन्हें पूरा घूमना चाहूंगी आज सौभाग्य की बात है मुझे गरियाबंद जाने का मौका मिलेगा।छत्तीसगढ़ फेम टिक टॉक स्टार काजल श्रीवास और म्यूजिकल आदित्य सिन्हा ने मैनपुर क्षेत्र में घूमने आने की हामी भरी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें