सिरपुर के रायकेरा तालाब में सैलानियों के लिए मोटर बोट शुरू, ... - CG Sandesh

सिरपुर के रायकेरा तालाब में सैलानियों के लिए मोटर बोट शुरू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर आज मैकेनाईज मोटर बोट का हुआ लोकार्पण

 ‘राष्ट्रपिता ‘महात्मा गांधी जयंती’’ के अवसर पर सिरपुर के रायकेरा तालाब में सैलानियों के लिए मोटर बोट शुरू हो गयी। मैकेनाईज मोटर बोट एवं फ्लोटिंग जे.टी. का आज इसका लोकार्पण हुआ। इस दौरान मेसर्स अक्षांश वाटर स्पोर्ट्स के संचालक को अतिथियों द्वारा चॉबी सौंपी गयी। इसके साथ ही आज से सैलानियों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी। अतिथियों ने बोट से तालाब की सैर की। 


इस दौरान संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित थे। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, जनपद सदस्य अरूण चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी ध्रुव, स्काऊट गाईड के अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सेवन लाल चंद्राकर, कलेक्टर डोमन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत आकाश छिकारा, सरपंच ग्राम पंचायत श्री ललित ध्रुव, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्रामीणजन मौजूद थे। इस पर लगभग 31 लाख रुपए व्यय हुआ है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद माह मई से कार्य शुरू हुआ था। पूरे कार्य को 5 माह के भीतर ही पूरा कर लिया गया। मोटर बोट में घूमने की दर (टिकट) प्रति व्यक्ति 50 रुपए और अवयस्क बच्चों के लिए 25 रुपए निर्धारित किया गया है। तीन साल से कम उम्र के बच्चों का कोई टिकट नहीं लगेगा। सुन्दर सुगंधित उपवन वाटिका भी तैयार की जा रही है। इसके साथ सैलानियों को सिरपुर के ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ लोगों को जैव विविधता का एहसास भी होगा।


सिरपुर, डोंगरगढ़ और मैनपाट को टूरिज्म सर्किट से जोडऩे की तैयारी की जा रही है। पर्यटन सर्किट से जुड़ जाने से इस ओर सैलानियों का रूझान बढ़ेगा। जल्दी ही सिरपुर पूरे विश्व मानचित्र पर अंकित होगा। छत्तीसगढ़ हमेशा से देवभूमि रहा है। सिरपुर शिव, वैष्णव, बौद्ध, हिन्दु धर्मों सहित अन्य धर्मों का प्रमुख केन्द्र भी है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माह अप्रैल में सिरपुर बौद्ध महोत्सव में शामिल हुए थे। उन्होंने सिरपुर के विकास के लिए 213.43 लाख के कार्यों की घोषणा की। इनमें 25 लाख रुपए से भव्य स्वागत गेट का निर्माण, 73.15 लाख रुपए से सिरपुर मार्ग पर 04 तालाबों का सौंदर्यीकरण, 45.28 लाख रुपए से सिरपुर मार्ग पर 05 सुन्दर सुगंधित उपवन निर्माण, कोडार-पर्यटन (टैटिंग व बोटिंग) 31.76 लाख रुपए, कोडार जलाशय तट पर वृक्षारोपण 17.38 लाख रुपए से और सिरपुर के रायकेरा तालाब के लिए 30.86 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे है। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप सभी काम अंतिम चरण में है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

इस दौरान अतिथियों ने महासमुन्द जिले को शत्-प्रतिशत् वैक्सीनेट होने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा तीन मत्स्य पालक समूह के कृषकों को आईस बॉक्स एवं जाल सौंपा गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें