महासमुंद : कलेक्टर एवं सीईओ ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को खुद परोसा भोजन
मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत कलेक्टर डोमन सिंह ने सिरपुर में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् नन्हे-मुन्ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं को गर्म पौष्टिक भोजन परोसा। मालूम हो कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का शुभांरभ महासमुंद ज़िले में 02 अक्टूबर 2019 को आंगनबाड़ी केन्द्र बरोंडाबाज़ार से किया गया था। अभियान का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण को कम करने एवं महिलाओं, किशोरी बालिकाओं में एनिमिया को कम करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में कुपोषण को कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है। सभी पात्र हितग्राहियों को गर्म भोजन प्रति सोमवार, बुधवार और शुक्रवार दिया जा रहा है ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें