महासमुंद : कलेक्टर एवं सीईओ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर एवं सीईओ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए। दोनों महापुरुषों का जीवन एवं संदेश वर्तमान समय में प्रासंगिक एवं अनुकरणीय है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और उनका अनुसरण करते हुए हमें अपने मार्ग पर दृढसंकल्पित होकर ईमानदारी पूर्वक कार्य करना चाहिए। उन्होंने उनकी सादगी, अहिंसा, दूरदृष्टि एवं कार्य के प्रति लगन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था भारत देश गांव में बसता है। गांव के लोग आर्थिक रूप से सुदृढ़ीकरण होंगे तो हमारा देश आगे बढ़ेगा। इस दौरान गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया गया। कलेक्टर एवं सीईओ ने रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव, स्व-सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें