महासमुंद: राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उद्यानिकी फसल उत्पादकों को 9000 रुपए प्रति एकड़ की मिलेगी आर्थिक सहायता
संबंधित ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, कृषि विस्तार
अधिकारी कृषक सत्यापन पश्चात नजदीकी प्राथमिक सहकारी समिति में जमा करेंगे, जो आवेदन की पूर्ण
विवरणी यूनिफाईट फार्मल पोर्टल पर दर्ज करेंगे। कृषक के आवेदन जमा करने से पोर्टल
पर आवेदन की जानकारी अंकित करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2021 है। संबंधित क्षेत्र
के पटवारी द्वारा गिरदावरी के साथ-साथ पोर्टल पर अनुदान हेतु आवेदित रकबा का मिलान
कर वास्तविक फसल का रकबा दर्ज की जाएगी पटवारी द्वारा गिरदावरी पश्चात् दर्ज रकबा
अनुसार प्रति एकड़ 9,000 रुपए के मान से उद्यानिकी फसल के रकबा अनुसार
अनुदान राशि सीधे कृषक के बैंक खाते में शासन द्वारा जमा की जाएगी। इसी प्रकार यदि
कृषक पहले धान लगाया था और उस रकबे में खरीफ 2021 में उद्यानिकी फसल लगाया है, ऐसे कृषकों को प्रति
एकड़ 10,000
रुपए के मान से
अनुदान उनके बैंक खाते में दी जाएगी।
इस संबंध में अधिक
जानकारी के लिए विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त कर सकते
है। इनमें विकासखण्ड महासमुन्द के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी भोलाराम पाटकर,
83700-34951 एवं नोहर सिंह निषाद 70671-55003,
विकासखण्ड बागबाहरा
के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी सुघनिता पटेल 62654-27233 एवं प्रणय खरे,
93408-14406, पिथौरा के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी कैलाश
कुमार 88390-31173
एवं विवेक सिंह 8223036470,
बसना के ग्रामीण
उद्यान विस्तार अधिकारी दिलीप कुमार राठिया 76940-95884 एवं उपेन्द्र कुमार
नाग 8120379902
तथा सरायपाली
विकासखण्ड के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी गुरुदत्त यदु 91318-33408,
लाभेन्द्र सिंह 79998-00645
एवं रेवतीरमन पटेल 88158-80337
से सम्पर्क किया जा
सकता है।