महासमुंद: आयुष्मान कार्ड की तिथि में वृद्धि, 30 अक्टूबर तक बनाए जायेंगे कार्ड
महासमुंद: आपके द्वार आयुष्मान‘‘ अभियान द्वितीय चरण का
प्रारंभ अगस्त 2021 से किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2021 निर्धारित थी। राज्य से
प्राप्त निर्देशानुसार ‘‘आपके द्वार आयुष्मान‘‘ अभियान द्वितीय चरण की
तिथि में वृद्धि करते हुए 30 अक्टूबर 2021 किया गया है। जिसके तहत् आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री
जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र परिवारों
का लोक सेवा केन्द्रों (च्वाइस सेंटरों) में निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा। मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 12,61,272
लोगों का आयुष्मान कार्ड
के लिये पंजीयन किये जाने का लक्ष्य है, जिसमें से 30 सितम्बर 2021 तक 6,47,683 लोगों का पंजीयन कर लिया गया है। माह मार्च 2021 से माह अप्रैल 2021 तक किए गये पंजीयन के
आधार पर लोक सेवा केन्द्रों में आयुष्मान कार्ड पहुचना प्रारंभ हो गया है, जिसके तहत् अभी तक लगभग 03 लाख आयुष्मान कार्ड लोक
सुविधा केन्द्रों को प्राप्त हो गया है, जिसका वितरण किया जा रहा है। जिन लोगों ने पूर्व में
जिस लोक सेवा केन्द्र में अपना पंजीयन कराया है, उस लोक सेवा केन्द्र से
पुनः बायोमेट्रिक ऑथेंटीकेशन उपरांत निःशुल्क प्लास्टिक आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर
सकते है। आयुष्मान कार्ड के लिये राशि की मांग किये जाने पर सूचना टोल-फ्री नम्बर 104 पर देवें।