महासमुंद: शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन के संबंध में... - CG Sandesh

महासमुंद: शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन के संबंध में दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर

महासमुंद: छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत् एवं कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) द्वारा विकासखण्ड बागबाहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकान टोंगापानी कला, टेमरी, नरतोरी, धरमपुर, ढोड़, खम्हरिया, आमाकोनी, कौंसरा, बोकरामुड़ा खुर्द, कुलिया, पतेरापाली (स), भलेसर द्वारतराकला, हाथीबाहरा, कोसमर्रा, उखरा, पोटिया व जामली शासकीय उचित मूल्य की दुकान का विकासखण्ड स्तरीय समिति की अनुशंसा उपरांत पात्र समूह को आबंटन सूची 28 सितम्बर 2021 को जारी कर दी गई है।

उक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन के संबंध में यदि किसी संस्था, समूह को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे 07 अक्टूबर 2021 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बागबाहरा में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा और इस चयन को अंतिम माना जायेगा। समिति के द्वारा अनुशंसित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की सूची कार्यालय के सूचना पटल, जनपद पंचायत बागबाहरा के सूचना पटल एवं स्थानीय निकाय के सूचना पटल में चस्पा की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें