महासमुंद: प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर परिजनों हेतु आठ लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक
परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से
मृत्यु होने पर मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की
है।
इनमें विकासखंड महासमुन्द के ग्राम मरौद निवासी दिनेश ध्रुव की मृत्यु 23 अप्रैल 2020 को बिजली गिरने से होने पर उनके भाई कन्हैयालाल गोपीचंद एवं विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम छिबर्रा निवासी काशीपुरी गोस्वामी की मृत्यु 07 मार्च 2020 को कुंए में डूबने से होने पर उनकी पत्नी श्रीमती उर्मिला गोस्वामी के लिए चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें